छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़ : जनगणना निदेशक बनाए गए रजत कुमार

रायपुर। समाज कल्याण विभाग के संचालक रजत कुमार सेंट्रल डेपुटेशन पर जनगणना निदेशक बनाए गए हैं। समाज कल्याण के अतिरिक्त ये उनके पास एडिश्नल चार्ज होगा।

इससे पहले अगस्त महीने भारत सरकार ने राज्य के तत्कालीन पावर वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक व मौजूदा दुर्ग कलेक्टर अंकित आनंद को जनगणना निदेशक बनाया था।

लेकिन तब की रमन सरकार ने उन्हें रिलीव नहीं किया। इसके तुरंत बाद आचार संहिता लग गयी। लिहाजा भारत सरकार ने ये सिरे से छत्तीसगढ़ सरकार से पैनल मांगा था।





WP-GROUP

जिसके बाद रजत कुमार के नाम पर मुहर लगा दी गयी। 2005 बैच के आईएएस रजत कुमार हाल में ही हावर्ड यूनिवर्सिटी से लौटे हैं। सोमवार को ही भारत सरकार ने उनकी अपाइंटमेंट का आदेश जारी किया था।

यह भी देखें : 

बड़ी खबर : वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ पाएंगे तेज बहादुर… नामांकन हो गया रद्द…

Back to top button
close