छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आज नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। नक्सलियों ने दो गाडिय़ों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया है।
#UPDATE Maharashtra: 10 security personnel injured in an IED blast by naxals in Gadchiroli. The blast was executed by naxals on a police vehicle which was carrying 16 security personnel. pic.twitter.com/PXBJaqPuF1
— ANI (@ANI) May 1, 2019
बताया जा रहा है कि ये जवान दो गाड़ी से जा रहे थे, तभी नक्सलियों ने ब्लास्ट कर गाडिय़ों को उड़ा दिया है। हमले में अब तक 15 जवान शहीद हो गए हैं और 13 जवान घायल है।
इससे पहले आज सुबह ही कांकेर से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने भारी उत्पात मचाया था। नक्सलियों ने यहां सडक़ निर्माण में लगे 27 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। घटना बीती रात की बताई जा रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया गया कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के कुरखेड़ा तहसील के राजापुर में सडक़ निर्माण का काम चल रहा था। बीती रात भारी संख्या में नक्सली वहां पहुंचे और सडक़ निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
यह भी देखें :
फेरे लेने के बाद आखिर दुल्हन ने क्यों कर दिया ससुराल जाने से इंकार…पहले करना चाहती थी ये काम….
Add Comment