रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दो दिन के अंदर राजधानी में सेक्स रैकेट का यह दूसरा मामला है। पंडरी इलाके में श्याम प्लाजा स्थित मशहूर स्पा सेंटर में दबिश देकर सिविल लाइन पुलिस ने 5 लड़कियों सहित संचालक को गिरफ्तार किया है।
सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में यहां देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सिविल लाइन सीएसपी अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व में छापा मार कार्रवाई की गई। पुलिस स्पा सेंटर पहुंची तो वहां 5 लड़कियों सहित संचालक मिले।
लड़कियों में 3 नार्थ ईस्ट, एक दिल्ली और एक लड़की छत्तीसगढ़ की ही रहने वाली है। मौके पर 6 मोबाइल, हिसाब-किताब वाली डायरी और आपत्तिजनक सामान जब्त किए गए हैं। सभी को थाने लाकर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
ज्ञात हो कि राजधानी के कबीर नगर इलाके में दो दिन पहले ही एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। यहां बेटा अपनी मां के साथ मिलकर देह व्यपार का कारोबार चला रहा था। यहां से पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल थी।
यह भी देखें :
किन्नर से हो गया था युवक को प्यार…शादी भी कर ली…पछतावा हुआ तो उठाया कुछ ऐसा कदम…
Add Comment