रायपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर एक खुफिया रिपोर्ट सामने आ रही है। इस रिपोर्ट में राज्य की कांग्रेस सरकार की दावे के अनुकूल नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया था कि प्रदेश की 11 में से 11 सीटें कांग्रेस जीतने वाली है। लेकिन खुफिया रिपोर्ट कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है।
खुफिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस को चार से सात सीट मिल रही है। बांकी में भाजपा का कब्जा होना तय है। रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस कोरबा सीट लंबे अंतराल से जीत रही है। यहां से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की पली ज्योत्सना महंत उम्मीदवार हैं। इसके साथ ही बस्तर, कांकेर और सरगुजा लोकसभा में कांग्रेस की जीत की रिपोर्ट है।
खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में कांटे की टक्कर है। शहरी क्षेत्र में भाजपा का परफार्मेंस बेहतर है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस को भाजपा टक्कर दे रही है। सूत्रों की मानें तो शहरी क्षेत्र में कब वोटिंग को सरकार के खिलाफ माना जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्र में किसानों का कर्जा माफ और धान का समर्थन मूल्य एक मुद्दा था, लेकिन भाजपा को राष्ट्रवाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर वोट मिला है। हाल ही में मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बयान दिया था, जिसमें कहा था कि कांग्रेस की सात सीट पर जीत नहीं होती है, तो यह हार के समान है। बताया जा रहा है कि रायगढ़ लोकसभा में सभी विधानसभा सीट पर जीत के बाद भी वहां कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों के बीच बराबरी का मुकाबला है।
सेंट्रल आइबी की रिपोर्ट को मानें तो प्रदेश में मोदी लहर चली है। पहले और दूसरे चरण में असर कम देखने को मिला, लेकिन तीसरे चरण में मोदी लहर ने राज्य की कांग्रेस सरकार के काम से ज्यादा केंद्र में मोदी के चेहरे को पसंद किया और वोट किया।
आइबी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो प्रदेश में भाजपा का कांग्रेस से बेहतर परफामेंस रहेगा। यही नहीं, सबसे चौंकाने वाले परिणाम दुर्ग और राजनांदगांव लोकसभा में आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव को लेकर सेंट्रल आइबी की रिपोर्ट सटीक निकली थी। आईबी की रिपोर्ट में भाजपा को 2 से 24 सीट पर सिमटने की जानकारी दी गई थी। इसमें कई मंत्रियों की जीत की संभावना जताई गई थी, जो चुनाव परिणाम आने पर हार गए थे। जब यह रिपोर्ट सामने आई थी तो भाजपा सरकार को भरोसा नहीं हुआ, लेकिन परिणाम भाजपा सिर्फ 5 सीट पर सिमट गई।
यह भी देखें :
नहर में नहाने गए दो छात्र डूबे…देर शाम एक की लाश मिली…दूसरे की तलाश जारी…
Add Comment