रायपुर। राजधानी के कबीरनगर थाना क्षेत्र में सास और बहू को देह व्यापार का धंधा चलाते हुए गिरफ्तार किया गया है। यहां काफी दिनों से सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा था। बाहर से लड़कियों को बुलवाकर धंधा चलाया जा रहा था। महिला हीरापुर के आरडीए बिल्डिंग में स्थित स्वयं के किराए के मकान में कारोबार चला रही थी। पुलिस ने महिला दलाल सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस को काफी दनों से यहां सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत मिल रही थी। बीती देर शाम पुलिस ने यहां छापामार कार्रवाई की। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां नाबालिग सहित महिला दलाल मौजूद थी।
महिला दलाल बाहर से लड़कियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाती थी। बता दे कि कबीरनगर देह व्यापार का अड्डा बनते जा रही है। यहां कई बार देहव्यापार करते हुए कई लोग पकड़ाए हैं। दो साल पहले भी दिल्ली से लड़की बुलाकर देहव्यापार करते हुए पकड़ाई थीं।
यह भी देखें :
सौतेले बेटे ने की पिता का गला घोंटकर हत्या…तंबाखू मांगने पर हुआ था विवाद…आरोपी फरार…
Add Comment