जगदलपुर। लोहंडीगुडा थाना क्षेत्र के ग्राम छेपरागुड़ा में एक सौतेले बेटे ने अपने पिता का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या का कारण घरलू विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
मृतक की पत्तनी मोतीबाई कश्यप ने बताया कि उसका पहला पति संजू कश्यप आए दिन बीमार होने के कारण उसने लालो कश्यप से शादी कर ली थी। लालो कश्यप शराब का आदि था और आए दिन छोटी-छोटी बात पर गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट भी करता था।
पति के द्वारा कल रात भी तंबाखू की मांग करने पर नहीं होने की बात महिला ने कही, जिस पर गुस्से पर आकर लालो ने कुल्हाड़ी के मुंडी से महिला पर हमला किया। महिला डर के चलते घर से भाग दूसरे के बाड़ी में जाकर छुप गई। सुबह जब महिला घर पहुंची तो देखा पति लालू कश्यप मरा पड़ा हुआ था और उसका गला रस्सी से घोटा गया था।
महिला ने जब पूछताछ की तो गांव के समलू कश्यप, लुदरु व उसका चचेरा भाई आसपास के लोगो ने बताया कि उसका बेटा ने अपने पिता की हत्या की है, जिसके बाद महिला ने घटना की जानकारी लोहड़ीगुड़ा थाना में दर्ज कराई।
महिला ने बताया कि पति के द्वारा आए दिन शराब के नशे में धुत होकर घर में आकर मारपीट करता था और गाली-गलौज भी करता था जिससे तंग आकर बेटे आरोपी बोटी ने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी देखें :
इस राज्य के 165 स्कूलों में 10वीं-12वीं के सभी स्टूडेंट फेल…
Add Comment