रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और मंत्री रविन्द्र चौबे के हालात में अब सुधार आ रहा है। श्री चौबे के लिए आज जारी मेडिकल रिपोर्ट में उनके स्वास्थ्य में सुधार आने की जानकारी दी गई है।
शनिवार को रविन्द्र चौबे को लखनऊ में दिल का दौरा पड़ा था।
तत्काल लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीच्यूट में शिफ्ट किया गया। पीजीआई अस्पताल के कार्डिक विभाग के एचओडी प्रवीण कुमार गोयल के देखरेख में उपचार चल रहा है।
डॉ. गोयल ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में अब काफी सुधार आ रहा है। कल जिस समय भर्ती किया गया था स्थिति नाजूक थी। मल्टी आर्गन फेल्योर की भी बातें आ रही थी, लेकिन पिछले 24 घंटे में उन्होंने काफी इंप्रूभ किया है।
वो पूरी तरह होश में हैं और बातचीत भी कर रहे हैं। अब उनका ब्लड प्रेशर आदि नियंत्रण में है, लेकिन शरीर के कुछ अंदरुनी अंगों का फंक्शन अभी सही तरीके से नहीं चल रहा है। अभी भी उनके किडनी का फंक्शन ठीक नहीं है।
चिकित्सक लगातार उपचार में जुटे हुए हैं। बीते चौबीस घंटों के हालातों पर नजर रख रहे चिकित्सकों के अनुसार श्री चौबे की स्थिति अब पहले से बेहतर है, उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है।
बीते चौबीस घंटों के उपचार के बाद अब वे सचेत हो गए हैं और बातचीत भी कर रहे हैं। उनके पूर्ण स्वस्थ्य होने में अभी काफी समय लगेगा। लेकिन राहत की बात यह है कि उनका स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर हुआ है, चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
यह भी देखें :
EVM में कमल निशान के नीचे BJP का नाम…चुनाव आयोग में शिकायत…हटाने की मांग…
Add Comment