रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मंत्री रविन्द्र चौबे के स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस के आलाकमान के नेता भी चिंतित हैं। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कल बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय को फोन कर श्री चौबे की स्थिति की जानकारी ली, इसके बाद उन्होंने खुद श्री चौबे से फोन पर चर्चा की और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।
प्रदेश के लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविन्द्र चौबे को आए हार्टअटैक के बाद कांग्रेस के सभी नेता चिंतित नजर आ रहे हैं। पार्टी आलाकमान भी श्री चौबे के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है और पल-पल की जानकरी ले रहा है।
इसी क्रम में कल पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय को फोन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अचानक फोन आने से श्री पांडेय भी थोड़े देर के लिए हैरान हुए, लेकिन उन्होंने तत्काल राहुल गांधी को पूरी स्थिति से अवगत कराया।
इसके बाद श्री पांडेय रविन्द्र चौबे के पास फोन लेकर पहुंचे और उनकी राहुल गांधी से बात कराई। राहुल गांधी ने रविन्द्र चौबे से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ है।
यह भी देखें :
रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह की तबियत बिगड़ी…ICU में भर्ती…स्थिति खतरे से बाहर…
Add Comment