Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह की तबियत बिगड़ी…ICU में भर्ती…स्थिति खतरे से बाहर…

रायपुर। बलरामपुर जिले की रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह की तबियत बिगड़ गई है। सिने में दर्द और बेचौनी की वजह से उन्हें इलाज के लिए सरगुजा जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यहां उनका उपचार चल रहा है। स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी हैं। इसके चलते उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है। तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



साल 2018 के विधानसभा चुनाव में रामानुजगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी बृहस्पति सिंह ने निकटतक प्रतिद्वंदी भाजपा के रामकिशुन सिंह को 32916 मतों से हराया था। उन्हें लगातार दूसरी बार इस सीट से जीत मिली थी।
WP-GROUP

गौरतलब है कि बीते रविवार को कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे की तबीयत उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खराब हो गई थी। अचेत अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। फिलहाल उनकी भी स्थिति स्थिर है।

यह भी देखें : 

विराट अपहरण कांड में बड़ा खुलासा…बड़ी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश…फरार मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471