रायपुर। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के बेटे अविनाश चौबे लखनऊ रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पापा की स्थिति पहले से बेहतर हैं। अब बातचीत भी कर रहे हैं। जल्द ही ठीक हो जाएंगे। अविनाश के साथ बड़े पापा प्रदीप चौबे, मां गीता चौबे और पत्नी लखनऊ रवाना हुए।
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को लखनऊ में हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनका स्वास्थ्य खराब होने के बाद एआईसीसी ने चार्टर प्लान की व्यवस्था कराई। शनिवार दोपहर को यह प्लेन राजधानी पहुंचा और यहां से उनके परिवार के सदस्यों को लेकर रवाना हुआ।
समाचार लिखे जाने तक श्री चौबे की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। सूत्रों से जो जानकारी आ रही है उसके मुबातिक उनकी हालत में जैसे ही सुधार होगा उन्हें तत्काल एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली या मुंबई के किसी अस्पताल में दाखिल कराया जाएगा।
यह भी देखें :
पूर्व CM अजीत जोगी के जन्मदिन पर इस बार कोई तामझाम नहीं… सादगी से मितान दिवस के रूप में मनाया जाएगा…
Add Comment