चुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर
तापमान के साथ बढ़ता मतदान…39 से 41 डिग्री रहेगा पारा…

रायपुर। लोकतंत्र के तीसरे चरण में आज छत्तीसगढ़ में 7 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक सभी मतदान के लिए उमड़ रहे हैं। लोगों के चेहरे पर गर्व का भाव नजर आ रहा है।
मतदान का ऐसा उत्साह कि सुबह पांच बजे से सभी तरफ चहल-पहल नजर आने लगी। मतदान 7 बजे से शुरू हुए, लेकिन लोग केंद्रों के आस-पास पहले ही जमे रहे। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप महसूस होने लगी। राजधानी रायपुर के पोलिंग बूथों पर काफी अच्छी व्यवस्था नजर आई।
यहां वोटर्स के लिए सेल्फी जोन के साथ ही पीने के पानी और शेड की व्यवस्था नजर आई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन 7 लोकसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहे हैं वहां 39 से 41 डिग्री के बीच तापमान रहेगा।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़: कई बूथों पर EVM में आई खराबी…देरी से शुरू हुआ मतदान…