Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़: कई बूथों पर EVM में आई खराबी…देरी से शुरू हुआ मतदान…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोटा में बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र के दो बूथों क्रमांक 25 और 28 पर मतदान करीब 1 घंटे देरी से शुरू हुआ। यहां ईवीएम में खराबी की जानकारी मिली है। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदाता उत्साह के साथ पहुंचे थे, लेकिन ईवीएम में खराबी आने के बाद यहां लंबी कतार लग गई।



बाद में ईवीएम में आई गड़बड़ी को सुधारा गया और फिर मतदान शुरू हुई। इसके अलावा जानकारी मिल रही है कि जांजगीर जिले के कोटमीसोनार के पोलिंग बूथ क्रमांक 175 में ईवीएम खराब हो गई है और यहां अब तक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है।
WP-GROUP

राजधानी रायपुर के कई पोलिंग बूथों में से सुबह से ही ईवीएम खराबी की जानकारी मिल रही थी। कुशालपुर के बूथ क्रमांक 156, दुर्गा कॉलेज पोलिंग बूथ, सूरजपुर के बूथ क्रमांक 44, राजधानी रायपुर से लगे फुढ़हर गांव के सरकारी स्कूल के पोलिंग बूथ, गुजराती स्कूल पोलिंग बूथ क्रमांक 127, टैगोर नगर, हीरापुर के पोलिंग बूथ में भी ईवीएम खराबी की जानकारी मिली है। इसके अलावा कोरबा के एमपी नगर पोलिंग बूथ में भी मशीन में कुछ देर के लिए खराबी आई थी।

यह भी देखें : 

वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं…इन आसान तरीकों से कर सकते हैं चेक…

Back to top button
close