ट्रेंडिंगमनोरंजनवायरल

श्रीलंका बम विस्फोटों में बाल-बाल बची ये भारतीय एक्ट्रेस

तमिल फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में हुए बम विस्फोटों से बाल-बाल बच गईं। राधिका सरथकुमार विस्फोट होने से कुछ ही मिनट पहले विमान से चेन्नई जाने के लिए होटल से निकली थीं। राधिका ने ट्वीट कर बताया कि वह इन हमलों की वजह से सदमे में हैं।

उन्होंने लिखा- हे भगवान, श्रीलंका में बम विस्फोट हुए, भगवान सभी के साथ रहे। मैं अभी-अभी सिन्नामोन्ग्रैंड होटल से बाहर निकली हूं और फिर विस्फोट होने की सूचना मिली।



इस दुखद घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है। कोलंबो में आतंकवादियों का यह हमला निदंनीय है। हमलों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।

श्रीलंका ब्लास्ट में मरने वाले वालों में महिलाएं, बच्चे और 11 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अलावा भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, मोरक्को और बांग्लादेश के नागरिक भी घायल हुए हैं।


WP-GROUP

2009 में लिट्टे के खात्मे के बाद श्रीलंका के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह भी देखें : 

नान घोटाला: सामने आईं रेखा नायर…बयान दर्ज करवाने EOW दफ्तर पहुंची…आय से अधिक संपत्ति और फोन टैपिंग में मुकेश गुप्ता का सहयोग करने का है आरोप…

Back to top button
close