बिलासपुर। न्यायधानी में कल शाम एक 8 साल के मासूम बच्चे का अपहरण करने का मामला सामने आया है। बच्चा घर के पास अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान अपहरणकर्ताओं ने बच्चे और बच्चे के पिता का नाम पूछकर उसे अपहरण कर ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार करबला स्थित भाजपा कार्यालय के ठीक सामने से 8 वर्षीय बालक विराट सराफ का अपहरण कर लिया गया है। बालके के पिता विवेक सराफ का मेटल्स का कारोबार है।
घटना उस समय की है जब भाजपा कार्यालय में अनिल जैन कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। ठीक उसी समय एक सफेद कलर की वेगनकार कार से 2 लोग आए और बच्चे को उठाकर ले गए।
विराट घर से बाहर कश्यप कॉलोनी में अपने कुछ दोस्तों के साथ खेल रहा था। बताया गया कि अपहरणकर्ता बच्चे और बच्चे के पिता का नाम पूछकर अपने साथ ले गए। घटना की खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज खंगाल रही है। पुलिस उन बच्चों से भी पूछताछ कर रही है जिनके साथ विराट खेल रहा था। शहर में चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई है।
यह भी देखें :
BIG BREAKING: ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट…तीन चर्च को बनाया निशाना…80 घायल
Add Comment