कहा राहुल गांधी दुनिया के सबसे झूठा व्यक्ति, किसान ठगा व छला महसूस कर रहा भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह को जिताने की अपील
रायपुर। सरगुजा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को बलरामपुर जिला के राजपुर में व सूरजपुर जिला के विश्रामपुर में आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा है कि जनता को धोखा देकर कांग्रेस ने सरकार बनाई है। राहुल गांधी दुनिया के सबसे झूठ बोलने वाले इंसान हैं। राहुल गांधी ने कहा था सभी किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेंगे वर्ना मुख्यमंत्री बदल देंगे।अभी तक इस हिसाब से कई मुख्यमंत्री हट जाने चाहिए थे।
शिवराज ने कहा कि कांग्रेस की कर्जमाफी की योजना ढकोसला साबित हुई है। उन्होनें पुन: मुसू भव: की कथा भी सुनाई और कहा कि आपने जिन्हें चूहे से शेर बनाया वो हीं आपकी योजनाओं को खाने दौड़ रहा है। आपको 23 तारिख को उन्हें पुन: मुसू बनाना होगा।
शिवराज सिंह ने आगे कहा कि किसान ठगा गया, छला गया और कांग्रेस का रंग सबके सामने उतर गया। कर्ज माफ न छत्तीसगढ़ में कर पाए और ना ही मध्यप्रदेश में। चुनाव आता है तब कांग्रेस झूठ बोलती है और झूठे सपने दिखाती है। उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था पर गरीबी कहां हटी। यह केवल इनका नारा है।
कांग्रेस केवल सपने दिखाती है वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ भी वादे कर देते हैं। सिर्फ वोट के लिए जनता को सपने दिखाए जाते हैं। कांग्रेस जनता को मूर्ख न समझे। आचार संहिता जिस दिन लग रही थी उसी दिन किसानों के मोबाइल पर मैसेज आ गए कि,लोकसभा चुनाव के कारण आपकी कर्ज माफी अभी स्वीकृत नहीं की जा रही है,बाद में की जाएगी।
यह भी देखें :
Add Comment