Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर
VIDEO: शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी के विरोध में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ रायपुर में प्रदर्शन…

रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के शहीद हेमंत करकरे पर दिए बयान का विरोध किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर पहुंचे और साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद और सम्प्रादियकता मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी को देश के लिए घातक बताया।
यह भी देखें :