रायपुर। जोगी कांग्रेस को लगातार झटका लग रहा है। शनिवार को पार्टी के तीन और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के सामने जोगी कांग्रेस के प्रवक्ता सुब्रत डे, संजीव अग्रवाल और सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इस्माइल अहमद ने कांग्रेस प्रवेश किया।
राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से अजीत जोगी की पार्टी से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी है। अब तक 200 से अधिक कार्यकर्ता और विभिन्न जिलों के पदाधिकारी सहित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
अजीत जोगी की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल हमीद हयात, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक जैसे कई बड़े नेता पहले ही कांग्रेस में प्रवेश कर चुके हैं। आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश प्रवक्ता संजीव अग्रवाल, सुब्रत डे और सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इस्माइल अहमद ने ने भी पार्टी छोड़ दी है। इसे अजीत जोगी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
कांग्रेस प्रवेश के बाद प्रवक्ता संजीव अग्रवाल और सुब्रत डे ने कहा कि मुख्यधारा में जुडऩे के अलावा कोई विकल्प नहीं थी। अजीत जोगी की कार्यप्रणाली से भी दुखी थे। देश में सिर्फ दो ही ध्रुव है एक कांग्रेस और दूसरा भाजपा। हम पहले भी कांग्रेस में थे इसलिए कांग्रेस का दामन थामा है। साथ ही राहुल गांधी को मजबूत बनाना है। देश में कांग्रेस की सरकार बनाना बहुत जरूरी है। मोदी को देश से उखाड़ फेंकना है।
यह भी देखें :
Add Comment