रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा न्याय के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये प्रचार वाहन राजधानी रायपुर से प्रदेशकांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने झंडा दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा घोषित न्याय योजना के प्रचार प्रसार तथा इस योजना से देश की जनता को 6000 रू. प्रतिमाह प्राप्त होगा। जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति को भी लाभ होगा, को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
प्रचार वाहन 19 अप्रैल 2019 शुक्रवार को राजीव भवन रायपुर से भनपुरी पेट्रोप पंप चौक, बीरगांव-बंजारी धाम, धरसींवा, सिमगा, तिल्दा, खरोरा, संडी, पलारी, बलौदाबाजार, भाटापारा। 20 अप्रैल 2019 शनिवार को भाटापारा, हिर्री, चकरभाठा, बिलासपुर, चांपा, सक्ति, रायगढ़। 21 अप्रैल 2019 रविवार को रायगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, कोतबा, कुनकुरी, दुलदुला, जशपुर।
यह भी देखें :
कपिल शर्मा के शो में इस बार मचेगा धमाल…खुलेंगे बॉलीवुड के कई सितारों के राज…पहुंच रहे हैं ये तीनों…
Add Comment