राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने समर्थकों से मिलने अक्सर सुरक्षा घेरा तोडक़र पहुंच जाते हैं। ये उनकी खासियत है। पर हम आपको बता रहे हैं राहुल गांधी ने अपने नन्हें फैन के चेहरे पर कैसे मुस्कान लौटाई।
दरअसल, राहुल गांधी बुधवार को केरल के कन्नूर जिले में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां पांच साल का एक नन्हा फैन पांच घंटे राहुल गांधी से मिलने इंतजार करता रहा, पर सुरक्षा कारणों से मिल नहीं सका।
लिहाजा निराश हो गया था। लेकिन राहुल गांधी के नए वायनाड ट्विटर अकाउंट पर गुरुवार को नंदन के बारे में एक पोस्ट नजर आया जिसमें बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष से बात करने की उनकी इच्छा पूरी हुई।
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नन्हें राहुल प्रशंसक के पिता को एक फोन कॉल आया, फोन से आवाज आई, हाय, मैं राहुल गांधी से हूं। क्या मैं लडक़े के साथ बोल सकता हूं और इसी के साथ नन्हा नंदन चहक उठा।
इस घटना के बाद नन्हे फैन नंदन के पिता ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने उनके बच्चे से बात करने के लिए उन्हे फोन किया था।
राहुल गांधी से फोन पर बात करने के बाद बच्चे के चेहरे पर वापस मुस्कान लौट आई। बच्चे ने एक वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष को थैंक्यू भी बोला है।
यह भी देखें :
Add Comment