चुनाव 2019वायरलसियासतस्लाइडर

VIDEO: आखिर नेताओं को क्यों आता है गुस्सा…अब देखिए ना…यहां के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने थाने में ही युवक को जड़ दिया थप्पड़…

गुरुवार को मतदान के दौरान उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से मौजूदा सांसद और भाजपा के प्रत्याशी भोला सिंह ने अपना ऐसा रूप दिखाया, जिसे किसी भी सूरत में शिष्ट नहीं कहा सकता।

वहीं त्रिपुरा के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्योत किशोर देव बर्मन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जहां थाने में ही उन्होंने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया और पुलिस वाले मूकदर्शक बने रहे।



वैसे यह समझ नहीं आता कि नेताओं को इतना गुस्सा आखिर आता क्यों है। ये सत्ता का नशा है और कुछ और…
खैर, मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, थप्पड़ मारने वाला शख्स त्रिपुरा कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष होने के साथ कांग्रेस प्रत्याशी प्रज्ञा देव बर्मन का भाई भी है।

बताया जा रहा है कि कुर्सी पर लाल शर्ट में जो शख्स बैठा है उसने प्रज्ञा देब बर्मन के काफिले पर हमला किया था। उस केस में लाल शर्ट में बैठे हुए शख्स की गिरफ्तारी हुई और उसे खोवाई पुलिस स्टेशन लाया गया।


WP-GROUP

त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष को इस बात की जानकारी लगी और वो अपने समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपी शख्स को झन्नाटेदार तमाचा जड़ दिया। पुलिस स्टेशन में मौजूद पुलिस वालों मे बीच बचाव किया।

लेकिन प्रद्योत किशोर देब बर्मन का पारा सातवें आसमान पर था। वो किसी की भी बात मानने के लिए तैयार नहीं थे। काफी मान मनौव्वल के बाद अध्यक्ष जी पुलिस स्टेशन से बाहर निकले और मामला शांत हुआ।

यह भी देखें : 

VIDEO: कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को रैली के दौरान शख्स ने जड़ा थप्पड़…भाजपा पर लगाया आरोप…

Back to top button
close