Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

मतदान खत्म…प्रत्याशियों के भाग्य EVM में कैद…शाम 5 बजे तक 66 प्रतिशत वोटिंग…

रायपुर। लोकसभा चुनाव-2019 के दूसरे चरण में आज छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीटों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में मतदान हुआ। तीनों ही लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं में इस बार जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह मतदान केन्द्रों में लंबी-लबीं लाइन देखी गई, वहीं दोपहर में तेज धूप होने के कारण मतदान की गति में थोड़ी कमी आई थी। जो शाम होते फिर बढ़ गई थी।

शाम पांच बजे तक प्रदेश के तीनों सीटों में 66 प्रतिशत मतदान होने की सूचना मिल रही थी। जबकि अभी भी कई बूथों में वोट डाले जा रहे थे। मतदान प्रतिशत की सही जानकारी शाम 7 बजे तक आएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि ओवर आल यहां 70 प्रतिशत तक मतदान का प्रतिशत जा सकता है।



मतदान को लेकर प्रदेश सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई थी। तीनों लोकसभा क्षेत्रों के कुछ भाग नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। बांकी जगह शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। पांच बजते ही मतदान केन्द्रों के मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। जो मतदाता अंदर थे उन्हें ही मतदान करने दिया गया।

मतदान को लेकर जनता में भारी उत्साह देखा गया। तीनों सीटों के लिए लगभग 49 लाख 07 हजार 489 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मतदान को लेकर आमजनों के साथ ही अफसरों में भी उत्साह देखा गया। तीनों ही सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के मध्य ही मुख्य मुकाबला है। कांकेर लोकसभा सीट के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां 15 लाख 54 हजार 995 मतदाता हैं।
WP-GROUP

इसी तरह राजनांदगांव में 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 17 लाख 15 हजार 492 मतदाताओं के हाथ एवं महासमुंद लोकसभा सीट के लिए चुनाव मैदान में डटे 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला क्षेत्र के 16 लाख 37 हजार 2 मतदाताओं ने किया है। तीनों ही लोकसभा क्षेत्रों में शांति पूर्ण मतदान की खबर है। कहीं पर भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

यह भी देखें : 

पूर्व CM रमन सिंह पूरे परिवार के साथ किया मतदान…कहा…मतदाताओं का रूझान भाजपा के पक्ष में…मोदी जी की फिर सरकार बनेगी…

Back to top button
close