कतार में खड़े मतदाताओं पर मधुमक्खियों का हमला…कई घायल…ले जाना पड़ा अस्पताल…

महासमुंंद। महासमुंद लोकसभा सीट के एक मतदान केन्द्र में आज वोट डालने लंबी लाइन लगी हुई थी। मतदाता कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान वहां अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
देखते-देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गया। वोटर मतदान केन्द्र से भागने लगे। मधुमक्खियों ने कई मतदाताओं को अपनी चपेट में ले लिया। घायल मतदाताओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महासमुंद में मधुमखियों के हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में एक बुजुर्ग की हालत नाजुक बताई जा रही है। अचानक हुए हमले को देखकर लोगों में अफ रा तफ री मच गई।
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के बीके बहरा एक स्कूल परिसर में मतदान केन्द्र बनाया गया है। यहीं एक पेड़ पर मधुमक्खियों का बसेरा है। अचानक एक छत्ते से मधुमक्खियों ने यहां हमला कर दिया। बता दें कि महासमुंद के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है।
यह भी देखें :