राजधानी दिल्ली के लोनी इलाके में धूमधाम से शादी हो रही थी। बारात फरीदाबाद से आई थी। जयमाला की रस्में के बाद दो ही पक्ष बड़े ही खुश थे। लेकिन रात करीब दो बजे जब फेरे लेने दुल्हा-दुल्हन मंडप पर पहुंचे ही थे कि दुल्हा के मोबाइल पर दुल्हन की आपत्तिजनक न्यूड तस्वीरें आने लगी।
फिर क्या था…शादी के मंडप में दोनों पक्ष जमकर उलझ गए और मामला थाने जा पहुंचा। इस बीच दुल्हन की आपत्तिजनक न्यूड तस्वीरों को जब उसके घरवालों को भी दिखाया गया तो उनके भी होश उड़ गए। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक इस विवाद के बाद शादी तोड़ दी गई और दूल्हा बिना दुल्हन के ही वापस लौट आया।
इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग शादी में खर्च हुए पैसे की मांग करने लगे। उन्होंने पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बावजूद दुल्हन पक्ष के लोग नहीं माने। वो पैसे वापस लेने के लिए थाने पहुंच गए। बुधवार दोपहर बाद जब दूल्हे पक्ष ने सगाई के समय का खर्च को वापस देने की सहमति जताई तब जाकर मामला शांत हुआ।
पुलिस ने बताया कि दुल्हन की शादी लोनी के ही एक युवक से पांच साल पहले तय हुई थी। उनका रोका भी हुआ, लेकिन रिश्ता टूट गया। इस बीच युवक और दुल्हन में प्रेम संबंध बने. इस दौरान युवक ने दुल्हन की कई न्यूड तस्वीरें भी ली।
युवक ने एक बार फिर दुल्हन के परिवार वालों से शादी की बात चलाई, लेकिन वो नहीं माने. इस बीच दुल्हन दूसरे युवक से शादी के लिए राजी हो गई. इससे नाराज युवक ने दूल्हे के मोबाइल पर दुल्हन की न्यूड तस्वीरें भेज दीं. पुलिस अश्लील तस्वीरें भेजने वाले युवक की तलाश कर रही है।
यह भी देखें :
VIDEO: कुछ इस अंदाज में हुआ दिव्यांग मतदाता का स्वागत…फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था…
Add Comment