Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

चुनाव के दौरान राजनांदगांव में नक्सली वारदात…IED ब्लास्ट में ITBP का जवान घायल…

रायपुर। राजनांदगांव जिले में लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चुनाव के प्रभावित करने के लिए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में आईटीबीपी का एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया है। मानपुर थाना क्षेत्र के ढब्बा गांव की ये घटना है।



मिली जानकारी के मुताबिक आईटीबीपी के जवान मानपुर इलाके में सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान ढब्बा गांव के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट में एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया है। जवान लोकसभा चुनाव की सुरक्षा के तहत सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान सर्चिंग पार्टी को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। फिलहाल घायल जवानों को मानपुर लाया जा रहा है।
WP-GROUP

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद संसदीय क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएंगे। मतदान को प्रभावित करने के लिए माओवादी इन वारदातों को अंजाम दे रहे है। दंतेवाड़ा में भी नक्सली और सुरक्षा बल के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है।

यह भी देखें : 

BREAKING: भीमा मंडावी का हत्यारा मारा गया…DRG ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया…एक गिरफ्तार…

Back to top button
close