Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

BREAKING: भीमा मंडावी का हत्यारा मारा गया…DRG ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया…एक गिरफ्तार…

कांकेर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान शुरू होने से पहले आज गुरूवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। साथ ही एक नक्सली को गिरफ्तार भी किया है। मारे गए नक्सलियों में एक विधायक भीमा मंडावी का हत्यारा भी है। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है।



बताया गया कि आज डीआरजी की टीम सर्चिंग पर निकली हुई थी। उसी दौरान उनका सामना नक्सलियों से हो गया। जवानों को देख पहले घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जावाबी कार्रवाई शुरू करते हुए फायरिंग की।\
WP-GROUP

इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सली में एक नक्सली कमांडर वर्गीस बताया जा रहा है। वर्गीस कुछ दिनों पूर्व दंतेवाड़ा में विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर हमला किया था। इस हमले विधायक भीमा मंडावी सहित चार जवान शहीद हो गए थे।

यह भी देखें : 

गरियाबंद कलेक्टर श्याम धावड़े ने सपत्निक किया मतदान…

Back to top button
close