भाटापारा। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ दाऊ कल्याण सिंह जैसे दानवीर और कबीर जैसे संत की धरती है। इस राज्य से भाजपा को लगातार आशीर्वाद मिलता रहा है और मैं उम्मीद करता हूँ कि 2019 के चुनाव में यहां की जनता भाजपा को अपना बहुमूल्य वोट देगी। श्री मोदी ने कहा कि इस बार के चुनाव में आप सब के द्वारा दिया जाने वाला वोट नए भारत का निर्माण करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपका एक-एक वोट नए भारत की छबि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय करेगा। आपको क्या लगता है, ये सब मैंने किया…नहीं…ये सब आपने किया है। 2014 में आपका एक-एक वोट मुझे मिला, उसी का परिणाम है कि आज देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा- 2019 में आपका वोट देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। भाजपा के पक्ष में लहर से कांग्रेस और भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ गई है। मुझे गालियां दे रहे। कहते हैं- जिसके नाम में मोदी लगा है, वे सब चोर हैं। वे पूरे पिछड़े समाज को गालियां देते हैं। छत्तीसगढ़ में रहते हैं तो साहू समाज, वहीं साहू यदि गुजरात में हो तो मोदी उसे कहते हैं… क्या ये सब चोर हैं…?
उन्होंने आगे कहा– आपका ये चौकीदार आपको पक्का घर देने में जुटा है। नामदार बड़े-बड़े फार्म हाउस, बंगला का खेल खेलते हैं। जमानती नामदारों का खेल निराला है। वे जहां रहे वहां दलाली खाते हैं।
उन्होंने कहा- 2022 तक हर बेघर को पक्का घर देने का आपसे वादा है। घर, सिर्फ चारदीवारी ही नहीं होगी, गैस, बिजली, पानी, शौचालय सभी कुछ होगा। इसका हिसाब आप 2022 में ले सकते हैं। उन्होंने सभी से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि आपका एक-एक वोट मोदी के खाते में जाएगा।
अपने भाषण के अंत में प्रधानमंत्री ने यह नारा भी लगवाया…
भ्रष्टाचारियों होशियार…भगौड़ों पर कानून की मार…बंद हुआ काला कारोबार… देशद्रोहियों पर कड़ा प्रहार… दुश्मन हो जा होशियार…टूटेगी जात-पात की दीवार…वंशवाद की टूटेगी दीवार…
यह भी देखें :
Add Comment