मनोरंजन
गुजरात में रिलीज होगी फिल्म पद्मावत

अहमदाबाद। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शुक्रवार को कहा कि पद्मावत फिल्म गुजारत में रिलीज नहीं होगी। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का करणी सेना लगातार विरोध कर रही है। करणी सेना के संस्थापक ने शुक्रवार को ही अमहदाबाद में एक पत्रवार्ता की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि पद्मावती से सिर्फ आई हटा देने से ही उनका विरोध समाप्त नहीं हो जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय लीला भंसाली ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है। करणी सेना ने शुक्रवार को ही मुंबई स्थित सेंसर बोर्ड के बाहर भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।