छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

जोगी कांग्रेस छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल…आरंग विधानसभा प्रत्याशी रहे संजय चेलक ने थामा कांग्रेस का हाथ…मुख्यमंत्री भूपेश की सभा में वतन चंद्राकर भी हुए शामिल

रायपुर। प्रदेश में अजीत जोगी की कांग्रेस वापसी की अटकले तेज होती जा रही हैं। वहीं जोगी कांग्रेस को लगातार झटका मिल रहा हैं। पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता जोगी कांग्रेस छोड़ कांग्रेस की ओर जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को आरंभ में आयोजित एक आमसभा में जोगी कांग्रेस के संजय चेलक ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया हैं।





WP-GROUP

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष ली सदस्यता। चेलक जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं वतन चंद्रकार भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रदेश में सत्ता परिर्वतन होने के बाद से लगातार जोगी कांग्रेस के लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे है और जोगी कांग्रेस धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही हैं।

यह भी देखें : 

इस मशहूर क्रिकेटर की बहन कांग्रेस में तो पत्नी ने थामा था BJP का हाथ…

Back to top button
close