देश -विदेशवायरल

VIDEO VIRAL: दूसरी जाति के पुरुष से प्रेम संबंध…कंधे पर बिठाकर प्रेमी को घुमाने की मिली सजा…

झाबुआ। समाज में आज भी कई ऐसी घटनाएं हो जाती है जो सोचने पर मजबूर कर देती है। ऐसा ही एक वाक्या झाबुआ जिले के देवीगढ़ गांव का है, जिसमें एक महिला को कथित तौर पर किसी दूसरी जाति के पुरुष से प्रेम संबंधों के कारण सार्वजनिक तौर पर सजा दी गई है।

सजा के तौर पर गांव के लोगों ने उसे उसके प्रेमी को कंधे पर बिठाकर चलने को मजबूर किया। हालांकि, इससे पहले कथित तौर पर महिला के प्रेमी को उसका पति भी बताया जा रहा था। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।



यह वीडियो तकरीबन 33 सेंकड का है, जिसमें साफतौर पर नजर आ रहा है कि महिला अपने प्रेमी को कंधे पर ले जा रही है। उसे भीड़ ने घेर रखा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला एक पुरुष को कंधे पर बिठाकर लडख़ड़ाते पैरों से चल रही है।
WP-GROUP

वह पगडंडियों से गुजर रही है। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला थक चुकी है और उसके पैर लडख़ड़ा रहे हैं। वीडियों में दिख रहे लोग इस घटना को इंजाय कर रहे हैं। घटना को मोबाइल पर रिकार्ड भी किया जा रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले पर पुलिस ने संज्ञान लिया है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी देखें : 

रायपुर : शादी का झांसा देकर तीन साल तक करता रहा शारीरिक शोषण… 15 लाख भी ले लिए…अब हो गया फरार…

Back to top button
close