रायपुर। बसपा सुप्रीमो मायावती 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। जांजगीर में सभा को संबोधित करने के साथ ही मायावती 2 घंटा यहां रहेंगी।
मायावती रायपुर एयरपोर्ट में 11.40 बजे लखनाऊ से चार्टर प्लेन से पहुंचेगी। रायपुर से सीधे हेलीकॉपर से जांजगीर के खरोरा भांठा हेलीपेड में दोपहर 12.15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद कार से जांजगीर के शासकीय हाईस्कूल मैदान में आयोजित बहुजन समाज पार्टी की चुनावी सभा को दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक एक घण्टा सम्बोधित करेंगी। सभा के बाद वापस हेलीकॉप्टर से माना ऐयरपोर्ट पहुंचकर दोपहर 2.20 बजे लखनऊ के लिए निजी विमान से लौट जाएंगी।
बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती लोकसभा चुनाव के दौरान जांजगीर सहित प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों को बसपा व जनता कांग्रेस गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशियों को जीतने वोट देने की अपील करेंगी। 14 अप्रैल 1984 को बसपा की स्थापना का 35 वाँ साल 2019 को भी पूरा हो रहा है।
वहीं बसपा के संस्थापक कांशीराम ने पहली बार चुनाव जांजगीर लोकसभा से 1984को लड़कर बसपा की राजनीतिक लड़ाई का बीज रोपण किया था। जांजगीर से 62 वर्षीय दिग्गज नेता व तीन बार विधायक रह चुके। दाऊ राम रत्नाकर 9वीं बार बसपा से लोकसभा के प्रत्याशी होंगे। इस बार जोगी की पार्टी के साथ गठबंधन होने से जांजगीर सहित कई सीटों में मुकाबला त्रिकोणीय होने से रोमांचक हो गया है।
यह भी देखें :
PM मोदी का छत्तीसगढ़ में 16 को दो सभा…कोरबा और भाटापारा में करेंगे जनसभा को संबोधित…
Add Comment