रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश ने कांग्रेस को 55 साल दिया लेकिन कांग्रेस विकास के नाम पर कुछ नहीं कर पाई।
सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया। विकास के नारा लगाने से कुछ नहीं होता। गरीबों के लिए दिल में दर्द होना चाहिए तब जाके विकास होता है। ये दर्द मोदीजी में है जिन्होंने गरीबों के लिए कई योजनाएं लेकर आए।
श्री शाह ने चार दिन पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमला का जिक्र करते हुए कहा कि नक्सलियों ने हमारे विधायक भीमा मंडावी को मार डाला। यह कोई सामान्य घटना नहीं थी। इसमें राजनीति षडय़ंत्र की बू आती है। भीमा मंडावी की पत्नी ने इसकी सीबीआई जांच की मांग की है। आज मैं भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार से कहता हूं कि इस घटना की सीबीआई जांच करा दें।
दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जाएगा। लेकिन यहां कि कांग्रेस सरकार तो सीबीआई को यहां आने से रोकती है। इससे पता चलाता है कि आपके मन में क्या है। पूर्व की रमन सरकार का दामन पाक-साफ था इसलिए उन्हें सीबीआई को रोकने की जरुरत नहीं पड़ी।
श्री शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर वह पूरे देश में भ्रमण कर रहे हैं। सभी जगह एक ही नारा लगता है मोदी-मोदी। इससे पता चलता है कि देश की जनता मोदी के साथ हैं। देश की जनता ने कांग्रेस को कोई कम समय नहीं दिया। 55 साल काफी होता है, लेकिन कांग्रेस ने विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया। विकास को देखने को नहीं मिलता।
सोनिया-मनमोहन की सरकार ने तो 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले किए। दूसरी ओर मोदी जी की पांच साल के सरकार ने देश की दिशा ही बदल दी। मोदी जी ने गरीबों के बारे में सोंचा इसलिए ढ़ाई करोड़ घरों में गैस सलेन्डर, 8 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय पहुंचा दिया। स्वास्थ्य के लिए भी आयुष्मान योजना शुरू की। गरीबों के लिए दिल में दर्द होता है तब विकास होता है। नारे लगाने से विकास नहीं होता।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी विकास नहीं कर पाई। देश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब काश्मिर के रास्ते आतंकवादी घुस जाते थे। पर कांग्रेस कुछ नहीं किया। लेकिन मोदी जी थे जिन्होंने पाकिस्तान में घूस कर आतंकवादियों पर बम गिरवाए।
उस समय देश भर में जश्न मनाया गया। मिठाइयां बांटी गई। लेकिन दो जगह मातम छाया हुआ था। एक पाकिस्तान और दूसरा कांग्रेस। कांग्रेस बातचीत करने को कहती रही लेकिन हमने ईंट का जवाब पत्थर से दिया।
अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि रमन सिंह ने इसी राजनांदगांव से प्रदेश की विकास की गाथा लिखी थी। रमन ने बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाया। आज विकास की सूची में छत्तीसगढ़ चौथे नंबर पर है।
इससे पहले प्रदेश के पूर्व सीएम एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम और नाम से लड़ा जा रहा है। दूसरी तरफ महाठग गठबंधन है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे कांग्रेसी नहीं चाहते कि मोदी जी प्रधानमंत्री बने। क्योकि मोदीजी प्रधानमंत्री बन गए तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी। 15 साल में भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहा दी थी। लेकिन कांग्रेस ने 55 साल में कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि हर तरह मोदी की लहर है। पिछले बार 10 सीट जीते थे इस बार 11 की 11 सीट जीतेंगें।
यह भी देखें :
Add Comment