Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: महासमुंद के पूर्व निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा भाजपा में शामिल…कहा…BJP राष्ट्रवाद की भावना वाली पार्टी…मोदी को मजबूत करना लक्ष्य…

रायपुुर। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले महासमुंद के पूर्व निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा भाजपा में शामिल हो गए हैं। वे अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे और यहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा में प्रवेश किया। इस अवसर पर निर्दलीय पार्षद मृत्युंजय दुबे ने भी भाजपा में प्रवेश किया। विमल चोपड़ा पहले भी भाजपा में थे इसलिए यह भी कह सकते हैं कि विमल चोपड़ा की घर वापसी हुई है।



लोकसभा चुनाव के कुछ दिन पहले विमल चोपड़ा का भाजपा में शामिल होना भाजपा के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। विमल चोपड़ा का महासमुंद में अच्छी पकड़ है। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा जनाधार है।

उनके भाजपा में आने से इसका लाभ लोकसभा चुनाव में मिल सकता है। विमल चोपड़ा की पहचान एक जुझारू नेता के रूप में की जाती है। विमल चोपड़ा पहले भाजपा में ही थे।

विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह कयास लगाया जा रहा था कि विमल चोपड़ा भाजपा में शामिल हो सकते हैं और भाजपा की टिकट पर महासमुंद से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और विमल चोपड़ा निर्दलीय की चुनाव लड़े, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
WP-GROUP

भाजपा प्रवेश करने के बाद विमल चोपड़ा ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौपेंगी उसे स्वीकार करेंगे। श्री चोपड़ा के साथ उनके क्षेत्र के बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी भाजपा में प्रवेश किया। जिसमें सारे मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, पार्षद सहित 60 लोग हैं। उन्होंने कहा कि अभी देश के सामने संकट की घड़ी है। विपक्षी मोदी को हटाने के लिए लगे हुए हैं। मोदीजी एक सशक्त नेता है। हमें मोदीजी को मजबूत करना है।

भाजपा राष्ट्रवाद की भावना वाली पार्टी है। गरीबों को उपर उठाने वाली पार्टी है। अंतिम पंक्ति के लोगों को उपर उठाने वाली पार्टी है।

यह भी देखें : 

VIDEO : विधानसभा के बाद लोकसभा फतह करने कांग्रेस ने जारी किया वीडियो- ‘आइना देखो मोदी जी’… बता रहे- केंद्र सरकार की पांच साल की नाकामियां…

Back to top button