रायपुर। भाजपा ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए चुनाव संचालन समिति की घोषणा की है। पार्टी ने चारों लोकसभा में जातिगत, सामाजिक समीकरण के आधार पर चुनाव संचालन समिति की घोषणा की है।
पार्टी ने वर्तमान सांसदों को चुनाव संचालन समिति में जगह देकर साधने की कोशिश की है। रायपुर लोकसभा में रमेश बैस संयोजक और बृजमोहन अग्रवाल को चुनाव संचालक बनाया गया है। वहीं, दुर्ग में राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय और सांसद चंदूलाल साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रायगढ़ लोकसभा में भूपेन्द्र सवन्नी को प्रभारी और विष्णुदेव, कृष्णकुमार संयोजक बनाकर चुनाव जीताने का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रायपुर लोकसभा में शिवरतन शर्मा और मोतीलाल साहू को सहसंचालक बनाया गया है। समिति में डॉ. भूषणलाल जांगड़े, चंद्रशेखर साहू, राजेश मूणत, देवजी भाई पटेल, नंदकुमार साहू, श्रीचंद सुंदरानी, नवीन मार्कण्डेय, संजय ढीढी, अशोक बजाज, सधिादानंद उपासने, छगनलाल मुंदड़ा, राजीव अग्रवाल, डॉ. गुलाब टिकरिहा, संजय श्रीवास्तव, अंबिका यदु, डॉ. सलीम राज, सुभाष तिवारी, ओमप्रकाश पुजारी, केदारनाथ गुप्ता, रसिक परमार, प्रभा दुबे, चन्नी वर्मा, मीनल चौबे, अशोक पाण्डेय, संजूनारायण सिंह, शताब्दी पांडेय शामिल हैं।
दुर्ग लोकसभा की चुनाव संचालन समिति में प्रेमप्रकाश पाण्डेय, दयालदास बघेल, रमशीला साहू, विद्यारतन भसीन, सांवला राम डाहरे, जागेश्वर साहू, लाभचंद बाफना, अवधेश चंदेल, मोतीलाल साहू, दीपक साहू, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, प्रीतपाल बेलचंदन, सुरेन्द्र कैम्बो हैं।
बिलासपुर में लखनलाल साहू, नारायण चंदेल, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, बद्रीधर दीवान, राजू सिंह क्षत्री, पूजा विधानी, हर्षिता पाण्डेय, कांशी साहू, किशोर राय, पुन्?नू लाल मोहले, तोखन साहू शामिल हैं।
रायगढ़ लोकसभा की चुनाव संचालन समिति में गिरधर गुप्ता, रामप्रताप सिंह, रणविजय सिंहजूदेव, राजेश शर्मा, युद्धवीर सिंह जूदेव, गणेश राम भगत, रोशन लाल अग्रवाल, सत्यानंद राठिया, ओमप्रकाश राठिया, ओपी चौधरी को जिम्मेदारी दी है। यहां पूर्व विधायक केराबाई मनहर, सुनीति राठिया, राजशरण भगत, जगेश्वर भगत, भरत साय, शिवशंकर साय, रोहित साय शामिल हैं।
यह भी देखें :
महासमुंद के पूर्व निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा भाजपा में शामिल…समर्थकों के साथ पहुंचे भाजपा दफ्तर…
Add Comment