Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

महासमुंद के पूर्व निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा भाजपा में शामिल…समर्थकों के साथ पहुंचे भाजपा दफ्तर…

रायपुुर। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले महासमुंद के पूर्व निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा भाजपा में शामिल हो गए हैं। विमल चोपड़ा अपने समर्थकों के साथ भाजपा दफ्तर पहुंचकर भाजपा प्रवेश किया है। विमल चोपड़ा पहले भी भाजपा में थे इसलिए यह भी कह सकते हैं कि विमल चोपड़ा की घर वापसी हुई है।



लोकसभा चुनाव के कुछ दिन पहले विमल चोपड़ा का भाजपा में शामिल होना भाजपा के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। विमल चोपड़ा का महासमुंद में अच्छी पकड़ है। विमल चोपड़ा की पहचान एक जुझारू नेता के रूप में की जाती है। विमल चोपड़ा पहले भाजपा में ही थे। लेकिन 2013 में उन्हें टिकट नहीं मिली थी तो वे नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ते थे और अच्छी लीड से चुनाव जीते थे।
WP-GROUP

विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह कयास लगाया जा रहा था कि विमल चोपड़ा भाजपा में शामिल हो सते हैं और भाजपा की टिकट पर महासमुंद से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और विमल चोपड़ा निर्दलीय की चुनाव लड़े, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

यह भी देखें : 

BREAKING: नक्सलियों ने ली विधायक भीमा मंडावी की हत्या की जिम्मेदारी…दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी (दरभा) के सचिव सांईनाथ ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति…

Back to top button
close