वायरल

पति ने कहा- घर में रहना है तो करना पड़ेगा कुत्ते से सेक्स…वरना… त्रस्त पत्नी सीधे पहुंची थाने और….

कर्नाटक के बेलागावी में पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने, पॉर्न देखने के लिए मजबूर करने और कुत्ते के बच्चे के साथ जबरन सेक्स कराने के आरोपी पति को स्थानीय अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। जिला और सेशन कोर्ट ने इसे जघन्य अपराध मानते हुए आरोपी पर 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

बता दें कि मार्च 2017 में पत्नी के आरोप के बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पत्नी ने कताकोल पुलिस में शिकायत में आरोप लगाया था कि पति ना सिर्फ उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है बल्कि उसे कुत्ते के बच्चे के साथ सेक्स करने के लिए जोर देता था।




WP-GROUP

महिला ने शिकायत में बताया था कि करीब चार महीने से संदीप उसे रात में मोबाइल पर सेक्स विडियो दिखा रहा था। वह चाहता था कि महिला भी वही करे जैसा विडियो में दिख रहा था। बाद में यह सब पागलपन की हद तक पहुंच गया जब उसने पत्नी को कुत्ते से सेक्स करने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया था, 22 मार्च 2017 की रात 10.30 बजे वह घर में एक कुत्ते का बच्चा लेकर आया। इस दौरान उसने मुझसे कहा कि अगर मैं कुत्ते के साथ सोऊंगी तभी घर में रह सकती हूं। पत्नी के मना करने पर वह उसे बच्चों समेत घर से निकालने की धमकी देता। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत करने की ठानी और 25 मार्च 2017 को उसने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी देखें : 

प्रिया प्रकाश वारियर को तो जानते ही होंगे आप… अपने एक्सप्रेशन से रातों-रात स्टार बनी इस एक्ट्रेस ने कर दी ये गलती…खूब हो रही ट्रोल…

Back to top button
close