छत्तीसगढ़स्लाइडर

प्रदेश में भीषण गर्मी की दस्तक…पारा 42 के करीब पहुंचा…दोपहर में सड़कें हुई सुनीं…

रायपुर। बदलते मौसम के बीच राजधानी रायपुर में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को रायपुर का पारा 41.6 डिग्री रहा। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। दोपहर में गर्म हवाओं के चलते सड़क सुनी हो गई थी। जरूरी काम से जो बाहर निकले वे धूप से बचने चश्मा, टोपी और गमछा से ढके हुुए थे।

दूसरी ओर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गुरुवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों में वृद्धि दर्ज की गई तथा बस्तर संभाग में गिरावट दर्ज की गई।





WP-GROUP

सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष सभी संभागों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया।

कहां कितना रहा तापमान

रायपुर- 41.6 – 25.2।

माना एयरपोर्ट- 41.6- 25.0।

बिलासपुर- 41.6- 23.0।

पेंड्रारोड- 39.5-21.6।

अंबिकापुर- 38.0-20.8।

जगदलपुर- 36.6-16.8।

दुर्ग-41.2-22.8।

राजनांदगांव- 42.0-26.5 ।

यह भी देखें : 

पति ने कहा- घर में रहना है तो करना पड़ेगा कुत्ते से सेक्स…वरना… त्रस्त पत्नी सीधे पहुंची थाने और….

Back to top button
close