छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

भीमा मंडावी के शहादत पर बोले नेता…कौशिक ने कहा बनाया जा रहा टारगेट…उसेंडी बोले-घटना के लिए कानून-व्यवस्था जिम्मेदार…रामविचार ने कहा-आदिवासी समाज निशाने पर और बृजमोहन ने शासन को जिम्मेदार ठहराते हुए मांग इस्तीफा…

रायपुर। दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले में शहीद हुए विधायक भीमा मंडावी को भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। भीमा मंडावी का पार्थिव शरीर आज सुबह दंतेवाड़ा के भाजपा कार्यालय मेंअंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए गृहग्राम गदापाल रवाना किया गया। गदापाल में परिजनों के साथ सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और प्रसंशकों ने श्रद्धांजलि दी।

नेता प्रतिपक्ष धमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा विधायक की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। एक दिन नक्सलवाद खत्म होगा। सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। बस्तर संभाग ने बीजेपी के एक मात्र विधायक को खोया है।

प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को टारगेट किया जा रहा है। डमरू धर पुजारी का भी सुरक्षा हटा दिया गया है। नक्सलियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। जिसके चलते चुनाव में 24 घण्टे पहले नक्सलियों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। नक्सलवाद खत्म करने भाजपा सहयोग के लिए तैयार है।





WP-GROUP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि कल की घटना के लिए कानून व्यवस्था जिम्मेदार है। इंटेलिजेंट जानकारी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। लगातार कई घटनाएं प्रदेश में घट रही है। राज्य सरकार को अपने पद में बने रहने का अधिकार नहीं है। इस दुखत घटना पर पूरा बीजेपी मंडावी परिवार के साथ है।



रामविचार नेताम ने कहा कि रिमोट एरिया में आदिवासी रहते हैं, वहीं इलाका नक्सली का पनाह क्षेत्र है। नक्सली और पुलिस दोनों के टारगेट में आदिवासी समाज रहता है। ये घटना बेहद चिंताजनक है।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने घटना को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की 3 महीने में नक्सलवाद पर जो नियत रही है उसका ये परिणाम है। लोकसभा चुनाव को लेकर हाई अलर्ट पर एक विधायक की हत्या हो जाए ऐसे शासन को स्वमं के विवेक पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी देखें : 

PM Narendra Modi: रिलीज डेट पर अब चुनाव आयोग का अड़ंगा…11 अप्रैल को नहीं होगी प्रदर्शित…

Back to top button
close