रायपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोरगुल मंगलवार शाम 5 बजे के बाद से थम जाएगा। पहले चरण में 11 अप्रैल को होगा। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदाता होगा।
छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण में एक सीट बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बस्तर संभाग के 5 जिलों के 8 विधानसभा क्षेत्रों के 13 लाख 77 हजार 946 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
कुल मतदाताओं में 7 लाख 15 हजार 550 महिलाएं, 6 लाख 62 हजार 355 पुरुष तथा 41 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए 1 हजार 880 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें 2 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 224 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं, वहीं 512 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के दुर्गम 72 मतदान दलों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें आयतू राम मंडावी, बहुजन समाज पार्टी, दीपक बैज, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बैदूराम कश्यप, भारतीय जनता पार्टी, रामू राम मौर्य, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, पनीष प्रसाद नाग अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया, मंगलाराम कर्मा, अखिल भारत समग्र क्रांति पार्टी तथा सुरेश उर्फ सरगीम कवासी, शिवसेना शामिल हैं।
इसी तरह आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर पहले चरण में ही मतदान हो जाएगा। इसके अलावा तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 7, उत्तराखंड की 5, असम की 5, बिहार की 4, जम्मू-कश्मीर की 2, पश्चिम बंगाल की 2, मणिपुर की 2, नागालैंड की 1, मिजोरम की 1 और छत्तीसगढ़ की 1 सीटों पर मतदान होगा।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी तकत झोंक दी है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र से लेकर दक्षिण भारत तक कई चुनावी रैलियों के द्वारा मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे।
पीएम मोदी महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे, तो दक्षिण भारत के कोयम्बटूर, चित्रदुर्ग और मैसूर में रोलियों को संबोधित करेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीर्थनगरी जगन्नाथ पुरी में रोड शो करेंगे। शाह का रोड शो जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर मौसी मां मंदिर पर समाप्त होगा।
पहले चरण के चुनाव प्रचार के अखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी असम और बिहार के मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेंगे। राहुल गांधी बिहार के गया से महागठबंध की तरफ से हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के लिए प्रचार करेंगे। राहुल गांधी के साथ हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रोड शो करेंगी।
यह भी देखें :
मौसम का मिजाज बदला-बदला…धूप-छांव की आंख मिचोली चलती रही… तापमान 40 डिग्री के आसपास…
Add Comment