छत्तीसगढ़मनोरंजन

मौसम का मिजाज बदला-बदला…धूप-छांव की आंख मिचोली चलती रही… तापमान 40 डिग्री के आसपास…

रायपुर। प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। कभी तेज धूप तो कभी बादल मंडराने लगते हैं। वहीं कुछ देर बाद अचानक तीखी धूप निकल आता है जिससे लोग परेशान हैं। इस बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य पर भी बूरा असर पड़ रहा है। राजधानी में सोमवार को दिन भर धूप-छांव की आंख मिचोली चलती रही।

सुबह बादल आए हुए थे। कहीं-कहीं बारिश भी हुई। वहीं दोपहर में अचानक तेज धूप निकल आया। शाम होते ही मौसम ने फिर अपना मिजाज बदल दिया। कल राजधानी में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री रहा। जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। वहीं प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हालांकि वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा।





WP-GROUP

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए, वहीं दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष सभी संभागों में समान रहे। मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्रा ने बताया कि विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी है। इसके असर से राजधानी समेत प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई।

मंगलवार को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। यही स्थिति आगामी एक दो दिन तक रहेगी। राजधानी रायपुर में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी देखें : 

नवरात्र के चौथे दिन ऐसे करें मां कुष्मांडा की अराधना…

Back to top button
close