क्राइमदेश -विदेशवायरल

फेसबुक पर फेक ID बनाकर युवक करता था लड़कियों से अश्लील टिप्पणी…महीने भर में पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला…

दंतेवाड़ा। फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर नाबालिग लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करने वाले युवक को दंतेवाड़ा पुलिस ने उत्तरप्रदेश के चित्रकूट जिले के बंदरकोल से गिरफ्तार किया है।



बीते फरवरी महीने से दंतेवाड़ा की 12-15 लड़कियों की फोटो पर अश्लील व आपत्तिजनक मैसेज किए जाने की शिकायत कोतवाली में हुई थी। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया।
WP-GROUP

साइबर सेल की पूरी टीम मामले की पड़ताल में जुट गई। करीब महीने भर के अंदर टीम ने आरोपी को ढूंढ निकाला व यूपी के बंदरकोल में जाकर आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किसी लड़की के नाम की फर्जी आईडी बनाकर दंतेवाड़ा की करीब 12-15 लड़कियों को फेसबुक पर दोस्त बनाया था। इनके बीच बातचीत शुरू हुई।

लेकिन बाद में अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणी करनी शुरू कर दी थी। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल लिया।

यह भी देखें : 

शराब के नशे में चूर 6 सैनिकों ने 17 साल की आर्मी गर्ल से की हैवानियत…सभी गिरफ्तार

Back to top button
close