क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

जन्म दिन पार्टी में आतिशबाजी करने से मना किया तो चाकू से कर दिया हमला… 3 गिरफ्तार…

रायपुर। शहर के राजेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में स्थित हिमालयन हाइट्स कॉलोनी में बीती रात कुछ लड़कों ने कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हमले के पीछे की वजह आतिशबाजी बताई जा रही है। हिमालयन हाईट्स में रहने वाली महिला मेधारती चंद्राकर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की कुछ लड़के हिमालयन हाईट्स में रहने वाली लड़की का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। जन्मदिन मनाने के दौरान लड़कों ने आतिशबाजी शुरू कर दी।



इससे नाराज महिला और उसके पति विवेक चंद्राकर ने उन्हें आतिशबाजी करने से मना किया। इस बात पर आरोपियों ने विवेक से मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है।
WP-GROUP

गिरफ्तार आरोपियों में गौरव हेप्पट निवासी बुढ़ापारा, कृष्णा बावनकर निवासी रामायण नगर कुशालपुर व आमीर हुसैन निवासी बैजनाथपारा शामिल है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

यह भी देखें : 

सरपंच ने किया साथियों के साथ मिलकर पिता-पुत्र पर हमला…पिता की मौके पर मौत…

Back to top button
close