बालोद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बालोद जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम हथौद में एक चुनावी आमसभा को संबोधित कर छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। पीएम मोदी ने सभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति और नीयति में खोट है। कांग्रेस मजबूर सरकार बनाना चाहती है। वहीं भाजपा मजबूत सरकार बनाना चाहती है। फैसला आप लोगों को करना है।
पीएम मोदी ने सबसे पहले सभा में उपस्थित सभी लोगों का छत्तीसगढ़ी में अभिवादन करते हुए कहा जय जोहार। नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की शक्तिपीठों दंतेश्वरी, बम्लेश्वरी, बिलाईमात, खल्लारी, महामाया देवी के नाम लेते हुए कहा मैं देवी मन के चरण पखारत हो। मोदी ने कहा कि पांच साल पहले जो नामुमकिन माना जाता था वह आज मुमकिन हो गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के मन में एक तस्वीर स्पष्ट है। वह है नीति और नीयति की और वह है अपने दल को जिताने की। हम चुनाव लड़ रहे हैं देश को जिताने के लिए। वहीं कांग्रेस चुनाव लड़ रही जनता की गाड़ी कमाई को लुटाने के लिए, आतंकवाद और अलगाववादियों को खुली छूट देेने के लिए।
जबकि भाजपा चुनाव लड़ रही है आतंकवाद और अलगाववादियों को खत्म करने के लिए। देश की सेना को आत्मनिर्भर बनाने के लिए। हम मजबूत सरकार बनाना चाहते हैं जबकि कांग्रेस मजबूर सरकार बनाना चाहती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार मजबूत होती है तो आतंकवादियों को घर में घुसकर मारती है। सरजीकल और एयरफोर्स से हमला करती है। देश हीत में बड़े फैसले किए जाते हैं। सरकार मजबूत होती है तो दुनिया हमारी बात सुनती है।
वहीं मजबूर सरकार में दुनिया अपना रौब दिखाती है। ऐसे में आप सभी को सोचना है कि देश को मजबूत सरकार चाहिए या मजबूर। यह फैसला अब आप लोगों के हाथों में है कि चौकीदार की सरकार चाहिए या भ्रष्टाचार की बारात वाली सरकार।
प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नामदार को चुनाव शुरू होने से पहले ही डर लगने लगा है। नामदार जिस सीट को अपना वसियत का हिस्का माल लिया था वहां से भी भागना पड़ रहा है।
अब नामदार सुरक्षित सीट की तलाश में है। कांग्रेस दलाल और बिचौलियों का मायाजाल तैयार किया है। हेलीकॉप्टर की खरीदी में भी दलाली खाई है। उनका नियत साफ नहीं है।
प्रधानमंत्री ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि रमन सरकार ने जो काम शुरू किया था उसे आगे बढ़ाने की छोड़ यहां की कांग्रेस सरकार ने उसे बंद कर दिया है और ट्रांसफर विस्तार चालू कर दिया। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने का प्रयास किया था।
कुछ दिन पहले कांकेर में हमारे जवान शहीद हो गए। लेकिन कांग्रेस को बलिदान का परवाह नहीं है। कांग्रेस जवानों के रक्षा कवच को हटाना चाहती है। कांग्रेसी एक बार खुद सुरक्षा से बाहर निकल कर देखें। प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर्जमाफी के नाम पर किसानों को दिगभ्रमित किया है।
नवजवानों को धोखा दिया है। कांग्रेस हमेशा से चुनाव के समय ऐसा करती आई है। कांग्रेस की नियत गरीबों का भला करना नहीं है। यहां की कांग्रेस सरकार ने आयुष्मान योजना को बंद कर गरीबों के साथ झल किया है।
पीएम ने कहा कि भाजपा किसानों को 6 हजार रुपये साल में देने की घोषणा की तो कांग्रेस को उस पर भी आपत्ति है। यहां की कांग्रेस सरकार ने आधी-अधूूरी सूची दी है। किसान बैंक खाते में रुपये आने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसका गुणहकार कांग्रेस सरकार है। प्रधानमंत्री ने मंच से ही सभी लोगों को मैं भी चौकीदार के नारे लगवाए और कहा आप सतर्क रहे आपका एक-एक वोट केन्द्र को मजबूत करेगा।
कुछ दिन पहले कांकेर में हमारे जवान शहीद हो गए। लेकिन कांग्रेस को बलिदान का परवाह नहीं है। कांग्रेस जवानों के रक्षा कवच को हटाना चाहती है। कांग्रेसी एक बार खुद सुरक्षा से बाहर निकल कर देखें। प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर्जमाफी के नाम पर किसानों को दिगभ्रमित किया है।
नवजवानों को धोखा दिया है। कांग्रेस हमेशा से चुनाव के समय ऐसा करती आई है। कांग्रेस की नियत गरीबों का भला करना नहीं है। यहां की कांग्रेस सरकार ने आयुष्मान योजना को बंद कर गरीबों के साथ झल किया है।
पीएम ने कहा कि भाजपा किसानों को 6 हजार रुपये साल में देने की घोषणा की तो कांग्रेस को उस पर भी आपत्ति है। यहां की सरकार ने आधी-अधूूरी सूची है। किसान बैंक खाते में रुपये आने का इंतजार क रहे हैं लेकिन इसका गुणहकार कांग्रेस सरकार है। प्रधानमंत्री ने मंच से ही सभी लोगों को मैं भी चौकीदार के नारे लगवाए।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़: PM मोदी की सभा में अचानक बंद हो गया माइक…ठोंक-ठोंक कर करते रहे प्रधानमंत्री चेक…
Add Comment