रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में होने वाले 7 लोकसभा सीटों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के उपरांत क्रमश: रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा एवं सरगुजा के लिए कुल 138 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हंै।
इनमें सर्वाधिक 27 प्रत्याशी बिलासपुर लोकसभा सीट से लड़ेंगे, वहीं दूसरे नंबर पर रायपुर लोकसभा सीट पर 26 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जबकि दुर्ग में 25 प्रत्याशी।
उक्त जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य लोकसभा सीटों में रायगढ़ से 14, जांजगीर-चांपा और कोरबा से 18-18 तथा सरगुजा लोकसभा सीट से 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में इस बार कुल एक करोड़ 89 लाख 99 हजार 251 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 95 लाख 16 हजार 927 पुरूष, 94 लाख 81 हजार 652 महिला एवं 672 तृतीय लिंग मतदाता शामिल है।
मतदाताओं में प्रदेश के सभी लोकसभा सीटों में एक लाख 72 हजार 751 दिव्यांग मतदाता है। मतदाताओं की आयु के अनुसार 100 से अधिक आयु वाले मतदाताओं की संख्या 1 हजार 557 है, वहीं 80 से 100 वर्ष तक आयु वाले मतदाताओं की संख्या 1 लाख 49 हजार 180 है।
श्री साहू ने बताया कि प्रदेश में कुल 23 हजार 727 मतदान केन्द्र है। जिनमें 19,284 ग्रामीण क्षेत्र में व 4,443 शहरी क्षेत्र में है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 21,424 थी।
यह भी देखें :
Add Comment