लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज अपना मेनिफेस्टो जारी किया। कांग्रेस ने इस मेनिफेस्टो को ‘जन आवाज’ का नाम दिया है। इसके तहत न्याय योजना, किसानों के लिए अलग से बजट समेत रोजगार के कई बड़े वादे किए हैं। आइए जानते हैं कांग्रेस मेनिफेस्टो की 10 बड़ी बातें।।।
- न्याय योजना: इसके तहत कांग्रेस ने गरीबों को 72 हजार रुपये सालाना देने का वादा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमने देखा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि 72 हजार सालाना नहीं दिए जा सकते हैं। लेकिन हमारी टीम ने इस पर काम किया है और गरीबी हटाने में यह योजना कारगर साबित होगी।
- रोजगार: 22 लाख खाली पोस्ट पर कांग्रेस 2020 तक लोगों की नियुक्ति करेगी। इसके तहत 10 लाख से ज्यादा लोगों को ग्राम पंचायत में नौकरी दी जाएगी।
- इसके अलावा युवाओं को स्व रोजगार के लिए ब्याज रहित लोन दिया जाएगा। साथ ही मनरेगा भत्तों में भी बढ़ोतरी होगी। हर ब्लॉक और जिला स्तर पर 150 दिन के अंदर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
- किसान और गांव: कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में किसानों के लिए कर्ज माफ़ी और कर्ज मुक्ति का वादा किया है। साथ ही कहा है कि जो किसान कर्ज नहीं चुका पाएगा उसके खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी।
- इसके अलावा कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए अलग से किसान बजट लाएगी। कांग्रेस ने बीजेपी की फेल हो चुकी फसल बीमा योजना को रि-डिज़ाइन करने का भी वादा किया है।
- कांग्रेस ने मनरेगा फंड को हेल्थ सेंटर, क्लास रूम, लाइब्रेरी बनाने में इस्तेमाल करने का वादा भी किया है। कांग्रेस ने मेनिफेस्टो में यह कहा है कि वो 250 तक की जनसंख्या वाले गांवों को भी प्रधानमंत्री सड़क योजना से जोड़ेगी। साथी ही हर गांव को 2021 तक ब्रॉडबैंड की सुविधा मुहैया कराएगी।
- शिक्षा: जीडीपी का 6% शिक्षा को दिया जाएगा।
- स्वास्थ्य: कांग्रेस स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सुविधाएं बढ़ाएगी। 2023-24 तक स्वास्थ्य क्षेत्र पर जीडीपी का 3 प्रतिशत हिस्सा खर्च किया जाएगा। इसके अलावा गवर्मेंट इंश्युरेंस स्कीम को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर की जाएगी।
यह भी देखें :
Add Comment