नई दिल्ली। एक 14 साल की नाबालिग लड़की मानव तस्करों के रैकेट के चंगुल में फंस गई थी। तस्करों ने उसे दो साल तक एक होटल में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान जबरदस्ती उसके साथ एक हजार से अधिक लोगों ने शारीरिक संबंध बनाए। घटना संयुक्त राज्य अमेरीका की है।
पीडि़ता उस वक्त महज 14 साल की थी। उसने अपनी जिंदगी के 2 साल नरक में गुजारे। जब वो किसी तरह से छूट कर उन दरिंदों के जाल से निकली तो तब जाकर हैवानियतभरी पीडि़ता की दास्तान सामने आई। उसे मुक्त कराने में पुलिस और उसके परिवार ने मदद की।
एक अमेरिकी एजेंसी के मुताबिक उस वक्त 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपने माता-पिता से किसी बात लेकर विवाद हुआ था। लड़की को इतना गुस्सा आया कि वो अपना घर छोड़कर भाग निकली। इस दौरान वह मानव तस्करी के एक रैकेट के चंगुल में फंस गई।
उसे तस्करों ने एक होटल में बंधक बना लिया और फिर शुरू हुआ उस लड़की के यौन शोषण का खत्म न होने वाला सिलसिला। उस होटल में घंटे के हिसाब से ग्राहक आते थे और नाबालिग लड़की के साथ जबरन संबंध बनाकर चले जाते।हैरानी की बात ये थी कि इस धंधे से जुड़े लोग सोशल मीडिया और विज्ञापन के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे।
होटल का मालिक भी इस रैकेट से जुड़ा हुआ था। जब वो लड़की इन दरिंदों के चंगुल से आजाद होकर पुलिस तक पहुंची तो उसकी कहानी सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए।
लड़की ने अपने बयान में दावा किया कि दो साल के दौरान करीब 1000 से ज्यादा लोगों ने उसके साथ शारीरिक संबध बनाए।पीडि़ता के वकील नदीम बेज़ार ने कोर्ट में जानकारी देते हुए बताया कि होटल मालिक और वहां का स्टाफ किराए पर कमरा देकर लड़की का शोषण करता था।
ग्राहकों को कमरे किराए पर देने का झूठ बोलकर उनके कमरे में नाबालिग लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजा जाता था। बताया जाता है कि कई लड़कियां इस रैकेट का शिकार बन चुकी हैं।
यह भी देखें :
Add Comment