रायपुर। गर्म हवाओं के चलते हैं राज्य के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के विभिन्न शहरों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया रायपुर बिलासपुर राजनांदगांव और दुर्ग में पारा 40 पार हो गया।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस सीजन में शनिवार काफी गर्म दिन था प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण दिन में चिलचिलाती धूप ने लोगों लोगों को खासी परेशानियों में डाल दिया है दिन के समय राजधानी रायपुर में ही लोग घरों से बाहर निकालना पसंद नहीं करते।
दोपहर के समय सड़कें सुनी हो जाती हैं। राजस्थान और गुजरात से आ रही गर्म हवाओं के कारण मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी हिस्से में बारिश होने की संभावना जताई है।
शनिवार को राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर का 40 डिग्री सेल्सियस दुर्ग का 40 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर का 39 डिग्री सेल्सियस 38 डिग्री से सेल्सियस तो वही अंबिकापुर और राजधानी रायपुर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
यह भी देखें :
Add Comment