Breaking Newsचुनाव 2019देश -विदेशसियासतस्लाइडर

बड़ी खबर: पहली बार दो सीटों से मैदान में राहुल गांधी…अमेठी के साथ वायनाड से भी लड़ेंगे चुनाव…

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। राहुल, केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से मैदान में उतरेंगे। आज राहुल गांधी आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा आज विशाखापट्टनम में विपक्ष एकता की बड़ी रैली है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कई पार्टियों के नेताओं को बुलाया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।



दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस ने कहा कि दक्षिण भारत के पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी से लगातार वायनाड सीट से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं की मांग को स्वीकार कर लिया है। अब वह अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे। वायनाड सीट, तीन राज्यों तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक से घिरा हुआ है।
WP-GROUP

अमेठी को छोड़ नहीं सकते हैं राहुल गांधी: कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ेंगे। आज एक सुखद दिन है। राहुल जी ने अनेको बार कहा है कि अमेठी उनकी कर्मभूमि है। अमेठी से उनका रिश्ता परिवार के सदस्य का है। इसलिए अमेठी को छोड़ नहीं सकते।

यह भी देखें : 

रायपुर की खुशबू को ब्रेन कैंसर… इलाज के लिए चाहिए थी मदद…24 घंटे में मिली 10 लाख की सहायता…

Back to top button
close