गर्मी ने तेवर दिखाना किया शुरू…रायपुर-दुर्ग रहा सबसे गर्म…दो दिन बाद होगी बारिश…

रायपुर। लगातार मौसम में उतार-चढाव के बाद अब मौसम अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रोज गर्मी बढ़ रही है। राजधानी में शुक्रवार को पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है।
प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक गर्म दुर्ग रहा। जहां तापमान 40.2 डिग्री रेकार्ड किया गया। बिलासपुर में भी तापमान 39.8 डिग्री रहा। राजधानी में दोपहर में सूरज के तीखे तेवर से लोग हलाकान होते नजर आए। राहगीर छांव की तलाश करते दिखे, तो आफिसों में लोग एसी और कूलर के सामने बैठे दिखे।
मौसम विभाग ने दो दिन बाद प्रदेश में उत्तरी छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार पाकिस्तान में बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी छग में ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की हो सकती है। साथ ही दक्षिण से नमी आ रही है, इसलिए दिन के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हो रही है।
मौसम विज्ञानी पीएल देवांगन ने बताया कि न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। अधिकतम तापमानों में प्रदेश के रायपुर और अंबिकापुर संभागों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को राजधानी रायपुर में आकाश मुख्यत साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा।
कहां कितना रहा तापमान
(डिग्री सेल्सियस में)
रायपुर- 39.6- 22.6
मानाएयरपोर्ट- 39.2- 22.2
बिलासपुर- 39.8- 21.6
पेंड्रारोड- 36.9- 18.7
अंबिकापुर- 35.8- 17.6
जगदलपुर- 38.1- 19.5\
दुर्ग- 40.2- 18.0
राजनांदगांव- 39.0- 20.0
यह भी देखें :
शिकारियों के आतंक से परेशान वनकर्मी…वनरक्षक पर किया तीर कमान से हमला…घायल को किया रायपुर रिफर