
भिलाई/कवर्धा। छत्तीसगढ़ गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष विशेसर पटेल पर अस्पताल में घुसकर डॉक्टर व अस्पताल स्टाफ से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
मामले में अस्पताल संचालक डॉ. सूर्यकांत भारती ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ आईजी हिमांशु गुप्ता से शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज करन की मांग की थी। इसके बाद कवर्धा एसपी लाल उमेंद्र सिंह ने कवर्धा टीआई को तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए।
इसके बाद कवर्धा थाना में विशेसर पटेल बीआर पटेल और एक अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉ. सूर्यकांत भारती के पास एनेस्थेटिक की डिग्री नहीं है।
इसके बाद भी उसने इलाज के दौरान एनेिस्थसिया का इंजेक्शन दिया था। हाईडोज होने की वजह से विजय की मौत हो गई। कवर्धा टीआई बृजेश कुशवाहा ने बताया कि 21 मार्च होली के दिन ग्राम पंडरिया निवासी विजय सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसके एक हाथ में फैक्चर आया था। उसे जिला अस्पताल में कवर्धा में भर्ती कराया गयाथा।
बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल संचालक डॉ. सूर्यकांत भारती इलाज कर रहे थे इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने डॉक्टर के चेंबर में घुसकर उसकी जमकर पिटाई कर दी थी।
यह भी देखें :