रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद प्रमोद दुबे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने भिलाई रवाना हो गए हैं। बताया गया कि महासमुंद प्रत्याशी धनेंद्र साहू भी मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे। ज्ञात हो कि कांग्रेस ने अपनी सातवीं सूची जारी की है। जिसमें छत्तीसगढ़ के 4 सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की है। सूची में नाम आने के बाद प्रत्याशी सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आधी रात प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। लिस्ट में छत्तीसगढ़ के 4 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिसमें रायपुर, बिलासुपर, राजनांदगांव और महासमुंद सीट हैं। रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे को प्रत्याशी बनाया है।
इसी तरह बिलासपुर से अटल श्रीवास्तव, राजनांदगांव से भोलाराम साहू और महासमुंद से धनेंद्र साहू को चुनाव मैदान में उतारा है। इस प्रकार कांग्रेस ने अब तक प्रदेश के 9 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। काबी दो सीट दुर्ग और कोरबा में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है। संभावना है कि आज या कल तक इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
यह भी देखें :
Add Comment